सारवां. प्रखंड सभागार में बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में बिरसा हरित ग्राम योजना बागवानी मिशन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में सखी मित्रों व रोजगार सेवकों को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनूप कुमार राय के द्वारा कार्यशाला में पहुंचे सखी मित्र और रोजगार सेवक को सरकार के महत्वाकांक्षी योजना बिरसा हरित ग्राम योजना बागवानी मिशन की जानकारी दी गयी. मौके पर उनलोगों को योजना की स्वीकृति लेकर योजना को धरातल पर उतरने की प्रक्रिया, भुगतान के साथ लाभुकों की सहभागिता की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी. कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. अपने क्षेत्र के खाली पड़े जमीन, बंजर भूमि के अलावा बेकार पड़े जमीन में इसके तहत बागवानी लगाएं और फलदार पेड़ से घर बैठे ही स्वरोजगार को बढ़ावा दें. मौके पर बीएओ विजय कुमार देव, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय के अलावा बीआरपी मनोज बलियासे, नारायण यादव निलेश प्रताप के अलावा सुधा देवी, सुनीता देवी, रंजन राय, पूजा देवी, शोभा देवी, लक्ष्मी देवी, रिंकी देवी, बबीता देवी, सुलेखा देवी, कुंती देवी, माला देवी, रीना देवी आदि सखी मंडल की दीदी और रोजगार सेवक ने कार्यशाला में भाग लिया. हाइलार्ट्स : सारवां बीडीओ ने प्रखंड सभागार में बागवानी मिशन को लेकर की मंत्रणा
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
