गिरते जल स्तर के कारण ड्राइजोन में तब्दील होते जा रहा है बावनबीघा का इलाका

मधुपुर के शहरी क्षेत्र के कई मोहल्लों में तेजी से जल स्तर गिरते जा रहा

मधुपुर. शहरी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में तेजी से जल स्तर गिरते जा रहा है. जिसके कारण ड्राईजोन का इलाका बढ़ते जा रहा है. पहले से ही पत्थरचपटी, नया बाजार, केलाबगान का इलाका ड्राइजोन के रूप में चिह्नित है. इन इलाके में रहने वाले लोग सालों भर जल संकट से जूझते है. बताया जाता है कि विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन का मकान भी ड्राइजोन इलाके में है. समस्या समाधान के लिए मधुपुर करीब 90 करोड़ की लागत से शहरी जलापूर्ति योजना पर काम चल रहा है. हालांकि यह भी तय समय पर चालू नहीं हो पाया है. इन दिनों शहर के बावनबीघा, मचवाटांड़, सपहा इलाका में जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है. जिसके कारण यह इलाका भी ड्राइजोन के रूप में तब्दील हो रहा है. इन इलाकों में करोड़ों में खरीदी गयी जमीन में पानी नहीं मिल रहा है. बावनबीघा इलाके में दर्जनों बोरिंग फेल हो चुका है. जानकार बताते हैं इस इलाके में काफी ऊंची कीमत पर जमीन की खरीद बिक्री होती है. अब चोरी छिपे डीप बोरिंग किया जा रहा है जिसके कारण आसपास का जलस्तर और तेजी से नीचे जा रहा है. बावनबीघा के अलावे शहरी क्षेत्र के कई मोहल्ले ड्राइजोन में बदल रहे हैं. गर्मी के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है. यह संकट जलवायु परिवर्तन, जल स्रोतों के अत्यधिक दोहन और अपर्याप्त वर्षा के कारण उत्पन्न होता है. शहरी क्षेत्र का अधिकांश कूप भी बेकार हो गया है. जल संरक्षण की प्रक्रिया बाधित होने के कारण भी इलाका ड्राइजोन में बदलने लगा है. समय रहते जल संरक्षण की दिशा में सजग होना होगा अन्यथा पानी के लिए लोगों को काफी परेशानी हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >