ग्रामीणों ने की शौचालय निर्माण कराने की मांग

मधुपुर की मिसरना पंचायत के बदिया गांव के ग्रामीणों ने की मांग

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की मिसरना पंचायत के बदिया गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मधुपुर के कार्यपालक अभियंता राहुल प्रियदर्शी को एक ज्ञापन शौचालय निर्माण करवाने की मांग को लेकर सौंपा. ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा हर घर शौचालय अभियान के तहत पंचायत के अन्य गांवों में शौचालय निर्माण कराया गया, लेकिन स्थानीय जल सहिया के उदासीन रवैया के कारण उनलोगों के गांव में अब तक शौचालय निर्माण कार्य नहीं कराया गया है. कहा कि जहां स्वच्छ भारत अभियान का संचालन किया जा रहा है. इसके बावजूद अब तक महिला-पुरुषों को शौचालय के लिए खेत जाना पड़ता है. अगर गांव के प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण हो जाता है तो गांव के कुल 32 घर के लोगों को खुले आसमान के नीचे शौच के लिए नहीं जाना पड़ता. ज्ञापन देने वालों में संतोष बौध, राजेंद्र दास, गंगा दास, मधु देवी, कविता देवी, पूजा देवी, अनुसा देवी, सीता देवी, राधा देवी, कुंती देवी, कलावती देवी, मालती देवी, रेखा देवी, इला देवी, सरिता देवी, कौशल्या देवी, मुद्रिका देवी, संजू देवी, बसंती देवी, गोलखी देवी, पुष्पा देवी, माला देवी, झालो देवी, गांगी देवी, गुंजा देवी, रीना देवी, ममता देवी, चांदनी देवी, जानकी देवी, तारा देवी, पूजा कुमारी आदि मौजूद थे. —————— शौचालय से वंचित ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >