सारवां में पेड़ से पिकअप टकरायी, चालक की केबिन में फंसकर मौत

सारवां : मिहिजाम थाना क्षेत्र के कानगोई का बताया जा रहा वाहन

सारवां. थाना क्षेत्र के सारवां–सारठ मुख्य मार्ग पर अमराटांड़ स्थित तरुचिंतन पार्क के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन सड़क किनारे खड़े शीशम के पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में पिकअप चालक की केबिन में फंसकर मौके पर ही मौत हो गयी. दरअसल, सरिया लोड कर पिकअप वैन (संख्या जेएच 21 एम 6772) सारठ की ओर से देवघर की दिशा में तेज गति से जा रही थी. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े शीशम के पेड़ से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा और केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक केबिन में ही फंस गया. ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना की आवाज काफी तेज थी, जिससे आसपास का इलाका गूंज उठा. आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे. हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी बाधित रहा. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस व ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर चालक को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन केबिन बुरी तरह दब जाने के कारण सफलता नहीं मिली. इसके बाद एक हाईवा ट्रक की मदद से पिकअप को खींचा गया तथा जेसीबी और अन्य उपकरणों की सहायता से केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला गया. पुलिस के अनुसार, उक्त वाहन मिहिजाम थाना क्षेत्र के कानगोई निवासी संजय कुमार मोदी के नाम से निबंधित है. समाचार लिखे जाने तक मृत चालक की पहचान नहीं हो सकी थी. बताया जाता है कि पिकअप में 6 एमएम सरिया लोड था और वह मिहिजाम की ओर से देवघर की दिशा में जा रहा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >