तिरंगा यात्रा निकालकर भाजपा ने शहीदों की शहादत को किया याद

तिरंगा यात्रा की शुरुआत पालोजोरी ठेंगाडीह पेट्रोल पंप से हुई

पालोजोरी. पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह के अगुवाई में भाजपा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली. इसमें सैकड़ों की संख्या में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय व अमर शहीदों को याद किया. तिरंगा यात्रा की शुरुआत पालोजोरी ठेंगाडीह पेट्रोल पंप से हुई. इसके बाद तिरंगा रैली में शामिल लोग पूर्व विधायक रणधीर के साथ बाइक रैली में शामिल होकर पालोजोरी बाजार का भ्रमण करते हुए फाड़ासिमल शनि मंदिर तक गयी, जिसके बाद वापस महावीर चौक में आकर सभा में तब्दील हो गयी. इस अवसर पर पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान व शान है. इस तिरंगे के सम्मान में व इसकी रक्षा के लिए हजारों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है. हमें उन्हें नमन कर उनके कुर्बानी को जाया नहीं जाने देना है. भाजपा के आह्वान पर 15 अगस्त को देश के हर घर में तिरंगा फहराना चाहिए. मौके पर पंकज भदौरिया, पिंटू हालदार, आशीष रुज, संतोष साह, अजय शर्मा, पप्पू साह, दिलीप साह, जग नारायण मंडल, अशोक यादव, पूर्ण चंद्र मंडल, मनोरंजन महतो, गोरा दास, सुनील दास, रविन्द्र चार आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : पूर्व विधायक रणधीर सिंह की अगुवाई में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा घर-घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश शहीदों के सम्मान में भाजपा प्रत्येक वर्ष निकालती है तिरंगा यात्रा : पूर्व विधायक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >