राज्य टीम ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का लिया जायजा

सारवां प्रखंड के सीएचसी का राज्य स्वास्थ्य टीम ने किया निरीक्षण

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी में शनिवार को दो सदस्यीय स्टेट टीम पहुंची. इस दौरान अनुश्रवण टीम के सदस्य संजय कुमार और मो शहवाज ने समीक्षा की. वहीं, पदाधिकारी द्वय के द्वारा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया. कहा कि अभियान का लक्ष्य ही है महिलाओं की स्वास्थ्य सुविधा में सुधार के लिए उनलोगों तक जानकारी पहुंचाना. वहीं, टीम के द्वारा हाइपर टेंशन, डायबिटीज, सिकल सेल आदि स्क्रीनिंग की जांच की गयी. साथ ही निर्देश देते हुए कहा कि सभी रिपोर्ट एसएनएसए पोर्टल पर अपलोड करें. वहीं, टीम ने कुशमाहा उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर सीएचओ और स्वास्थ्य कर्मियों से कार्यक्रम की जानकारी ली. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ बीके सिन्हा, डाॅ जैकी शेखर, डाॅ अभय कुमार, मलेरिया निरीक्षक मनोज पांडे, बीडीएम प्रशांत कुमार समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >