सारठ से गायब ट्रक को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी को भेजा जेल

एसपी के निर्देश पर सारठ और पालोजोरी पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

सारठ बाजार. सारठ थाना क्षेत्र से गायब हुआ ट्रक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पालोजोरी थाना पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर सारठ थाना और पालोजोरी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की. दरअसल, बीते शनिवार की देर शाम करीब 7:15 बजे सारठ स्थित रिद्धि-सिद्धि धर्मकांटा के पास खड़ा ट्रक (बीआर 10 जीबी 5629) अचानक गायब हो गया. घटना की सूचना चालक द्वारा सारठ थाना प्रभारी को दी गयी. इसके बाद थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और पालोजोरी पुलिस के सहयोग से ट्रक की तलाश की गयी. इस दौरान पुलिस ने ट्रक को पालोजोरी क्षेत्र से बरामद कर लिया. साथ ही ट्रक लेकर भाग रहे खलासी सुनील कुमार, निवासी कैथा गांव, थाना शंभुगंज, जिला बांका (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. ट्रक चालक धर्मदेव मंडल, निवासी गजंडा गांव, थाना बाराहाट, जिला बांका (बिहार) ने बताया कि वह 25 अप्रैल को बेगूसराय से मैदा लोड कर मधुपुर में अनलोडिंग करने के बाद गिट्टी लोड करने के लिए दुमका-सारसडंगाल जा रहा था. इसी दौरान सारठ रिद्धि-सिद्धि धर्मकांटा के पास उसने ट्रक खड़ा किया और खलासी सुनील कुमार को निगरानी में रखकर नाश्ता करने गया था. लगभग आधे घंटे बाद लौटने पर ट्रक और खलासी दोनों गायब थे. इसके बाद काफी खोजबीन के बाद जब ट्रक का पता नहीं चला तो मामले की सूचना मालिक को दी गयी. मालिक के निर्देश पर पुलिस को लिखित शिकायत देकर ट्रक बरामद करने की गुहार लगायी गयी. थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने बताया कि खलासी द्वारा ही ट्रक लेकर भागने की बात सामने आयी है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ramakant mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >