मारगोमुंडा में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, बर्तनों के साथ सोना-चांदी व बाइक की खूब हुई खरीदारी

मारगोमुंडा के चौक-चौराहों की दुकानों में सुबह से ही खरीदारों के लिए लोगों की भीड़

मारगोमुंडा. धनतेरस को लेकर मारगोमुंडा समेत आसपास के विभिन्न चौक-चौराहों की दुकानों में सुबह से ही खरीदारों के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. लोगों ने धनतेरस पर जमकर खरीदारी की. लोग अपने हिसाब से नयी-नयी सामग्री की खरीदारी कर परंपरा के अनुसार घर लाया. धनतेरस को लेकर खासकर काफी उत्साह देखा गया. बर्तन, सोना-चांदी व बाइक शोरूम में भारी भीड़ देखी गयी. लोगों ने इस बार बाइक समेत अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की गयी. बताया जाता है कि एक करोड़ से अधिक की खरीद बिक्री हुई. धनतेरस को लेकर मारगोमुंडा मुख्य चौक समेत अन्य जगहों पर स्थित बर्तन,सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स शो रूम में भी लोगों की भीड़ खरीदारी को लेकर लगी रही. धनतेरस को लेकर दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था.ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार आकर्षक उपहार दे रहे थे.बताया जाता है विभिन्न बाइक शो रूम में दर्जनों बाइक की बिक्री हुई. परंपरा के मुताबिक लोगों ने विभिन्न प्रकार के सामानों की खरीदारी करके घर लाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >