Deoghar news : अमडीहा हटिया में बने शेड हो चुके हैं जर्जर, शौचालय नहीं होने से महिलाओं को परेशानी

शौचालय की

प्रतिनिधि, देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र की अमडीहा पंचायत के हाट में लगे शेड की जर्जर हालत के कारण लोगो को परेशानी हो रही है. वहीं जर्जर शेड के कारण कभी भी हादसा से इनकार नहीं किया जा सकता है. शेड में लगे एस्बेस्टस के शीट्स कई जगह से क्षतिग्रस्त होकर गिर चुके है. वहीं कई एस्बेस्टस में जंग भी लग चुके हैं. विदित हो कि लगभग 18 साल पहले हाट में ग्रामीणों व फेरी करने वालों की सुविधा के लिए चबूतरे बनवाये गये थे और उसके ऊपर सीमेंट के खंभों पर एस्बेस्टस की शीट्स डालकर छावनी की गयी थी. चबूतरों पर दुकान लगाने वालों को इन दिनों काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. शेड नहीं रहने के कारण गर्मी, बरसात और अब जाड़े के दिनों में दुकानदारी में दिक्कत होती है. विदित हो कि अमडीहा पंचायत के घसको में सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को हाट लगता है. हाट में 20 से 25 किमी की दूरी तय कर कपड़ा विक्रेता, सब्जी विक्रेता, बांस से बनी टोकरी, शृंगार के सामान समेत अन्य चीजें बेचने के लिए आते हैं. सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि एस्बेस्टस उजड़ने के कारण खुले आसमान के नीचे दुकानदारी करनी पड़ती है. बताया कि हाट में पानी पीने के लिए चापकल भी नहीं है. दुकानदार व ग्रामीणों को पेयजल के लिए आधा किमी दूर से पानी लाना पड़ता है. वहीं हाट में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण काफी संख्या में महिलाएं भी खरीदारी के लिए पहुंचती है. लोगों ने स्थानीय विधायक से हटिया शेड मरम्मत कराने व हटिया परिसर में सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग की है. ताकि हटिया में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >