भाजपा नेता पहुंचे लोधना, ग्रामीणों से मिले

मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के लोधना गांव में दो गुटों के बीच पिछले दिनों हुए मारपीट की घटना

मधुपुर. मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के लोधना गांव में दो गुटों के बीच पिछले दिनों हुए मारपीट की घटना के बाद रविवार को भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह गांव पहुंच कर पीड़ित से मिले. उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण था. जिससे क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रभावित हुआ. उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली. बताते चले कि पिछले 16 अक्तूबर को दो गुटों के बीच मामूली विवाद को लेकर मारपीट की घटना हो गयी थी. जिसमें दोनों ही पक्षों से दो महिला समेत 15 लोग घायल हो गये थे. साथ ही गांव में तनाव फैल गया था. पुलिस ने कई दिनों तक गांव में कैप कर मामला को शांत किया और लोगो के सहयोग से दोनों पक्षों को समझाया. मौके पर उपस्थित बुढ़ैई मंडल अध्यक्ष मनोहर चौधरी, भुनेश्वर यादव,मनोज सिंह, गंगन तिवारी, सूरज गुप्ता, सुमित झा समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >