वरीय संवाददाता, देवघर. केकेएन स्टेडियम में खेले गये डीपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में पिंक पैंथर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्राउन बीयर्स को 31 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पिंक पैंथर ने 20 ओवर में सात विकेट पर 144 रन बनाये. टीम की ओर से संजीव झा ने 44 रन की अहम पारी खेली, जबकि अनिकेत शर्मा ने 26 व गौरव कुमार ने 25 रन का योगदान दिया. जवाब में ब्राउन बीयर्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में नजर आयी और निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी.
सत्यम ने 36 रन बनाये, जबकि राजेश और विक्रम ने क्रमशः 18 व 17 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. गेंदबाजी में पिंक पैंथर के गौरव, वरुण व संजीव झा ने तीन-तीन विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभायी. संजीव झा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. अब 26 अप्रैल को पिंक पैंथर व ब्लैक रॉयल्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला जायेगा.Deoghar news : पिंक पैंथर की दमदार जीत, ब्राउन बीयर्स को 31 रनों से हराकर फाइनल में बनायी जगह
केकेएन स्टेडियम में खेले गये डीपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में संजीव झा के ऑलराउंड प्रदर्शन से पिंक पैंथर ने जीत हासिल की है. अब ब्लैक रॉयल्स से उसकी खिताबी भिड़ंत होगी.
