मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह- मधुपुर एनएच 114ए पर फौजी मोड़ के निकट दो बाइक सवार के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक घायल हो गया. घायलों में एक की स्थिति गंभीर है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक सवार मधुपुर से जगदीशपुर की तरफ जा रहा था. जबकि दूसरा विपरीत दिशा से आ रहा था. इसी क्रम में फौजी मोड़ के निकट दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में दो बाइक सवार के बीच आमने- सामने की टक्कर हो गयी. दुर्घटना में दो बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गये. घायल की पहचान सलैया निवासी अमीरुद्दीन अंसारी (19), तौसिफ अंसारी (18) व दलहा निवासी अजय कुमार राउत (30) के रूप में की गयी है. एक बाइक पर अमीरुद्दीन व तौसिफ सवार था. जबकि दूसरे बाइक पर अजय सवार था. घायलों को आसपास के लोगों के मदद से इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने बाहर रेफर कर दिया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से एक बाइक जब्त कर थाना लाया है. जबकि दूसरे बाइक को घायल के परिजन पूर्व में उठाकर ले गये थे. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि कोई भी व्यक्ति हेलमेट पहने हुए नहीं था, जिसके कारण अधिक चोट लगी है. हाइलार्ट्स : गिरिडीह-मधुपुर एनएच पर फौजी मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना
दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर, तीन युवक घायल
गिरिडीह-मधुपुर एनएच पर फौजी मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना
