अतिक्रमणकारी दुकानदारों को दी गयी सख्त चेतावनी

मधुपुर शहर की सड़कों को जाम मुक्त करने की बड़ी पहल, अभियान जारी

मधुपुर. एसडीओ के आदेश के बाद नप प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरा शहर के गांधी चौक, हटिया रोड, स्टेशन रोड, थाना रोड, भगत सिंह चौक, सरदार पटेल रोड, डालमिया चौक समेत विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों से शहर में लग रहे जाम को लेकर अतिक्रमण नहीं किये जाने की अपील किया गया. इस अवसर पर नप प्रशासक सुरेंद्र किस्कू ने कहा कि एसडीओ के निर्देश पर पूर्व में अतिक्रमण को लेकर बैठक के आलोक में पहले चरण में अधिकारियों व समिति के द्वारा लोगों को समझाया गया है. ताकि वे अपने प्रतिष्ठान के बाहर किसी भी प्रकार का कोई सामान रखकर अतिक्रमण न करें. इसके बावजूद अगर किसी दुकानदार द्वारा दुकान के बाहर सामान लगाया जाता है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा सड़क किनारे लगाये गये जाने वाले ठेला, टोटो अन्य वाहनों को भी कड़ा हिदायत दी गयी. मौके पर इंस्पेक्टर इंचार्ज एसके गुप्ता, हेमंत नारायण सिंह, फैयाज केसर, अरविंद कुमार समेत नप कर्मी मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मधुपुर में जाम से राहत की कवायद तेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >