बाइपास सड़क मुख्य मार्ग से जुड़ते ही आवागमन चालू ग्रामीणों में हर्ष

मारगोमुंडा प्रखंड के लोगों को मिली सुविधा

मारगोमुंडा. मुख्य चौक मारगोमुंडा से लेकर थाना, अस्पताल, प्रखंड कार्यालय, स्टेडियम, झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय, डिग्री काॅलेज तक जोड़ने वाली सड़क निर्माण कार्य पुरा हों जाने के बाद आवागमन चालू हो गया. इसके बाद ग्रामीणों में हर्ष का माहौल व्याप्त है. ग्रामीणों ने झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण जल संसाधन मंत्री हफीजुल के प्रति आभार व्यक्त किया है. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को उपरोक्त स्थानों तक जाने में काफी सहूलियत मिल रही है. पहले उबड़-खाबड़ सड़क रहने के कारण उसपर चलना मुश्किल लगता था, लेकिन अब आवागमन करने में खुशी मिल रही है. बताया कि बाइपास सड़क को मुख्य सड़क से जोड़ने की योजना से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है. इसके निर्माण और उसे मुख्य मार्ग से जोड़ने के बाद आवागमन कहीं अधिक सुगम हो गया है. इससे खासकर थाना, प्रखंड कार्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय समेत अन्य सरकारी एवं शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच बहुत आसान हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान में मुख्य सड़क पर हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों के साथ विद्यार्थियों, मरीजों और सरकारी कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. बाइपास सड़क के चालू होने से भारी वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी. इसके अलावा व्यापार और बाजार को भी इसका लाभ मिलेगा, क्योंकि सुगम सड़क संपर्क से आवागमन बढ़ेगा. कुल मिलाकर बाईपास सड़क का मुख्य मार्ग से जुड़ना मारगोमुंडा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. चिरपरिचित मांग को मंत्री के द्वारा पुरा किया गया है. गौरतलब हो कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा छह करोड़ की अधिक लागत से कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHAILESH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >