निकाय चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

मधुपुर: फ्लैग मार्च का उद्देश्य चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है

मधुपुर. नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को पुलिस ने शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च का उद्देश्य चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है. फ्लैग मार्च शहर के पनाहकोला, नगर पालिका रोड, डंगालपाड़ा, स्टेशन रोड, गांधी चौक, सीताराम डालमिया रोड के अलावा संवेदनशील इलाकों में किया गया. पुलिस ने फ्लेग मार्च के दौरान आमलोगों से बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करने अपील किया. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना स्थानीय पुलिस या देने की अपील भी किया गया. इस दौरान फ्लैग मार्च कर शहर में शांति का संदेश दिया. निकाय चुनाव 23 फरवरी को निर्धारित है. चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में है. संवेदनशील बूथों की निगरानी, ड्रोन व सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जा रही है. मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. मौके पर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, इंस्पेक्टर इंचार्ज संतोष कुमार गुप्ता, अंचल पुलिस निरीक्षक राउत होनहंगा, बुढ़ैई थाना प्रभारी रूपेश कुमार, पाथरोल थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग आदि पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >