मिश्राडीह स्कूल में बच्चों को 15 दिनों बाद मिला मध्याह्न भोजन

एमडीएम संचालन नहीं होने की खबर प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित की

सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिश्राडीह में 15 दिनों से एमडीएम संचालन नहीं होने की खबर प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद बच्चों को एमडीएम मिला. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और विद्यालय के सचिव ने मध्याह्न भोजन बनवाकर बच्चों को खिलवाया. खबर प्रकाशित होने के बाद बीआरपी मनोज राय और सीआरपी मनोज सिंह विद्यालय पहुंचकर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के साथ बैठककर सचिव और अध्यक्ष को फटकार लगाते हुए हर हाल में एमडीएम का संचालन करने का निर्देश दिया और एमडीएम बनवाकर बच्चों को ���ध्याह्न भोजन खिलवाया. बीआरपी मनोज राय ने कहा कि सचिव को सचारू रूप से एमडीएम का संचालन कराने का निर्देश दिया गया. अगर मध्याह्न भोजन संचालन में समस्या होती है तो अविलंब बीआरसी को सूचना दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramakant mishra

15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >