सारठ में चेकडैम और स्कूल भवनों का हुआ शिलान्यास

सारठ : विधायक ने पांच योजनाओं का किया शिलान्यास

सारठ बाजार. सारठ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने शनिवार को विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया. बसकी जोरिया में चेक डैम निर्माण, कुकराहा हाइस्कूल और गुलालडीह उच्च विद्यालय में अतिरिक्त कमरों का निर्माण, कोरीजमुवा जोरिया में चेकडैम तथा उपरबंधा गांव में गार्ड वॉल निर्माण की आधारशिला रखी गयी. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार सारठ विधानसभा के समग्र विकास के लिए कृतसंकल्पित है. उन्होंने बताया कि विद्यालयों में कमरों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. इस समस्या को ध्यान में रखते हुए कुकराहा और गुलालडीह विद्यालयों में दस अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराया जायेगा, जिससे छात्रों और शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके. इसके साथ ही कोरीजमुवा जोरिया में चेकडैम निर्माण से किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. मौके पर मुखिया महादेव सिंह, उदय सिंह, विश्वनाथ सिंह, केलु सिंह, सियाराम सिंह, विश्वजीत सिंह, विक्रम सिंह, मुकेश चौधरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAMAKANT MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >