कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मिला बीएलए टू का प्रशिक्षण

मधुपुर के राजबाड़ी रोड स्थित होटल परिसर में हुई बैठक

मधुपुर. शहर के राजबाड़ी रोड स्थित होटल परिसर में कांग्रेस नगर इकाई व प्रखंड कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को संवाद सह बीएलए टू प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष उमेश रजक ने की. प्रशिक्षण में प्रदेश कांग्रेस कमेटी रांची से आये संतोष राय ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी बूथों के बूथ लेवल एजेंट को विशेष ग्रहण पुनरीक्षण से संबंधित प्रशिक्षण दिया. इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में मतदाता सूची में संभावित अनियमितताओं को लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गयी. बताया कि प्रत्येक मतदाता सूची में योग्य मतदाताओं का नाम कटे नहीं और कोई भी मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित न हो. प्रशिक्षण में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एसआइआर प्रक्रिया में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन व अनियमितताओं की पहचान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. इस अवसर पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि भाजपा एसआइआर के नाम पर योग्य मतदाताओं को मतदान ना देने का अधिकार से वंचित करना चाहती है. उन्होंने कहा कि आप सभी सतर्क रहें, भाजपा की इस साजिश को पूरी तरह असफल करना है. जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और हर नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न हो. मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव शबाना खातून, नगर अध्यक्ष सैफ अहमद, अशोक वर्मा, फ़ैयाज कैसर, गोल्डी खान, अवधेश प्रजापति, दिनेशानंद झा, अशोक सिंह, राजा, राजीव कुमार, इमरान अशर्फी, अभिनव जैकब, शहज़ाद खान, सूरज कुमार साव, राहुल सिंह, गणेश यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >