तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर

मधुपुर थाना क्षेत्र के सबैजोर गांव के निकट हुई सड़क दुर्घटना

मधुपुर. थाना क्षेत्र के सबैजोर गांव के निकट रविवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान पश्चिम बंगाल के बराकर निवासी 50 वर्षीय चिकु रवानी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह सबैजोर निवासी सरलू रवानी के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चिकु रवानी बाइक से सड़क पार कर रहा था, तभी गिरिडीह की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और धमना रेलवे फाटक के पास चालक को पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मधुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, चालक को हिरासत में लिया और बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वहीं,पुलिस मामले की जांच कर रही है. हाइलाट्स : मधुपुर थाना क्षेत्र के सबैजोर गांव के निकट हुई सड़क दुर्घटना शादी समारोह में आये व्यक्ति की सड़क हादसे में हालत गंभीर भागने की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने पकड़ लिया बोलेरो चालक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >