मधुपुर. शहर के भेड़वा स्थित पीएच मिशन चर्च परिसर में मदर्स डे के अवसर पर रविवार को विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गयी. इस अवसर पर चर्च के फादर विश्वनाथ यादव ने कहा कि मां मरियम भी प्रभु यीशु की माता है. एक मां केवल जन्म नही देती बल्कि अपने बच्चे के सपनों का आकार देती है. उन्होंने कहा कि एक मां अपने बच्चों के हार में हौसला बढ़ाती है और उनके सफलता में सबसे बड़ी मुस्कान बनती है. बाइबल की महान माताओं ने हमें सिखाया है कि एक प्रार्थना करने वाली मां, एक विश्वास से भरी मां पूरे पीढी का भविष्य बदल सकती है. आज उन सभी माताओं को प्रणाम करती है जो अपने परिवार के लिए हर दिन प्रेम, त्याग व प्रार्थना का जीवन जीती है. एक मनुष्य के लिए मां परमेश्वर का सबसे सुंदर उपहार है. उन्होंने कहा कि योकेबेद मूसा की माता थी. हन्ना शमूएल की माता थी. सारा इसहाक की माता थी. इन सभी महान माताओं को वे सिर झुका कर नमन करते है. मौके पर छवि मरांडी, शिखा लाल, डोली दास, अनिता, विनिता, सुनिता, रीता, ललित, सविता, संगीता, कौशल्या, निभा, रेबिका आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मां परमेश्वर का सबसे सुंदर उपहार : फादर विश्वनाथ यादव पीएच मिशन चर्च में मदर्स डे पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित मदर्स डे पर माताओं को किया गया सम्मानित और नमन
मदर्स डे पर गूंजा मां के त्याग और प्रेम का संदेश
मधुपुर: चर्च परिसर में मातृत्व, प्रेम और विश्वास का उत्सव
