मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के पोखरिया गांव में युग सृजन व जन्म शताब्दी को लेकर रविवार को अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया. गायत्री यज्ञ में आसपास के इलाके से दर्जनों महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विद्यारंभ संस्कार कराया गया. गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ के बाद मनसा मंदिर में सामूहिक हवन-पूजन किया गया. प्रत्येक गांव में जनशताब्दी वर्ष के तहत हवन पूजन किया जा रहा है. मौके पर रामनुज कुमार, भुवनेश्वर पंडित, रामदेव पंडित, रमेश गुप्ता, दिलीप तुरी, संतोष तुरी, तुलसी कुमारी, प्रेम तुरी, मीना देवी, रंजीत तुरी, सुनील तुरी, अंजली देवी आदि मौजूद थे.
गायत्री यज्ञ से भक्तिमय हुआ माहौल, विद्यारंभ संस्कार ने खींचा ध्यान
मधुपुर : युग सृजन कार्यक्रम के तहत हवन पूजन आयोजित, पोखरिया में हुआ सामूहिक हवन-पूजन
