चितरा कोलियरी में धूल प्रदूषण नियंत्रण के लिए फॉग कैनन की हुई तैनाती

कोलियरी में बढ़ते धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रबंधन ने प्रभावी पहल की

प्रतिनिधि चितरा; एसपी माइंस चितरा कोलियरी क्षेत्र में बढ़ते धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रबंधन ने प्रभावी पहल की है. इसके तहत ट्रक माउंटेड दो अत्याधुनिक फॉग कैनन वाहनों को मंगाकर खदान क्षेत्र और कोयला परिवहन मार्गों पर तैनात किया गया है, जिन्हें अब नियमित रूप से संचालित किया जायेगा. यह फॉग कैनन मशीन हवा में सूक्ष्म जलकणों का छिड़काव कर उड़ती धूल को तुरंत दबाने में सक्षम है. इससे न केवल वातावरण स्वच्छ होगा, बल्कि आसपास के गांवों के निवासियों और श्रमिकों को भी राहत मिलेगी. लंबे समय से कोयला ढुलाई के दौरान उड़ने वाली धूल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी, ऐसे में यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है. इस संबंध में चितरा कोलियरी के खनन अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि फॉग कैनन के उपयोग से खदान और परिवहन मार्गों पर धूल को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि कोल डंप, वर्कशॉप एरिया, गांधी चौक, तुलसीडाबर और खून समेत कोलियरी प्रभावित क्षेत्रों में इसका उपयोग किया जायेगा. प्रबंधन का लक्ष्य क्षेत्र में प्रदूषण कम कर स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है. प्रबंधन के अनुसार, फॉग कैनन के नियमित संचालन से वायु प्रदूषण में कमी आएगी और सड़कों पर दृश्यता बेहतर होने से दुर्घटनाओं की आशंका भी घटेगी. स्थानीय लोगों ने इस पहल से उम्मीद जतायी है कि इससे क्षेत्र में धूल की समस्या से काफी राहत मिल सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar rana

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >