रेडक्रॉस ने शोकाकुल परिवार को सौंपा शोक पत्र

रेड क्रॉस सोसाइटी अनुमंडल शाखा के आजीवन सदस्य हैं मर्माहत

मधुपुर. रेड क्रॉस सोसाइटी अनुमंडल शाखा के आजीवन सदस्य व रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष अरविन्द यादव की माताजी रामा देवी के आकस्मिक निधन होने पर रेड क्रॉस के सदस्य मर्माहत हैं. उसी को लेकर रविवार को कालीपुर टाउन स्थित उनके आवस में संस्था के सदस्यों ने अरविन्द यादव, युगल यादव व परिवार के सदस्यों को शोक सन्देश पत्र सौपा. मौके पर संस्था के सचिव महेंद्र घोष ने कहा की इस दुख की घड़ी में रेड क्रॉस परिवार आप के साथ खड़ी हैं. इस अवसर पर उप प्रमुख उमेश यादव, संस्था के उपाध्यक्ष मोती सिंह, फैयाज कैशर, अरविन्द कुमार, बंशी सिंह, रामसेवक पासवान, ऐनुल होदा, मो. शाहिद, दीपक मिश्रा, सुचेता घोष, अजय पाठक, अजित शाह, बिनोद प्रसाद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >