सवारी ट्रेन से गिरा युवक, मौत

गिरिडीह-मधुपुर रेलखंड पर नवाब मोड़ गांव के पास की घटना

मधुपुर. गिरिडीह-मधुपुर रेलखंड पर नवाब मोड़ गांव के निकट सवारी ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर मधुपुर आरपीएफ व लोकल थाना की पुलिस स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की. इस दौरान पुलिस को मृतक के जेब से आधार कार्ड मिला. पुलिस ने बताया कि आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना अंतर्गत शहरपुरा गांव निवासी हेमन उर्फ ननकू टुडू के पुत्र 26 वर्षीय आशीष टुडू के रूप में की गयी है. उसके पास से मिले मोबाइल नंबर से उसके परिजनों को पुलिस ने सूचना दी. सूचना पर परिजन मधुपुर थाना पहुंचे और शव की पहचान किया. पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया. पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ पर पता चला कि युवक आशीष गिरिडीह से मधुपुर ट्रेन से जा रहा था. उसे शहर के पथलचपटी अपनी बहन के घर जाना था. मधुपुर आने के क्रम में उसके साथ यह हादसा हुआ. ट्रेन से कैसे गिर गया यह उनलोगों को पता नहीं है. मामले में मधुपुर थाना की पुलिस में यूडी केस दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है. हाइलार्ट्स : गिरिडीह-मधुपुर रेलखंड पर नवाब मोड़ गांव के पास की घटना गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना अंतर्गत शहरपुरा गांव का रहनेवाला था युवक यूडी केस दर्ज कर पुलिस कर रही मामले की छानबीन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >