व्यवसायी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 1.50 हजार रुपये की छिनतई

पालोजोरी बाजार के महावीर चौक के पास की घटना

पालोजोरी. थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर चौक के पास शुक्रवार को एक व्यवसायी से दिनदहाड़े रिवाल्वर की नोक पर आंखों में मिर्ची पाउडर डाल कर डेढ़ लाख रुपये की छिनतई का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित बाइक शोरूम के मालिक हदीस अंसारी ने उसके साथ मारपीट कर घायल करने व आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर डेढ़ लाख रुपये की छिनताई का आरोप लगाते हुए पालोजोरी थाना में आवेदन दिया है. अंसारी के अनुसार जिसने उसके साथ मारपीट व छिनतई की है. वह पालोजोरी पंचायत के पोखरिया गांव का निवासी है. दोपहर साढ़े बार बजे वह अपने शोरूम से जुम्मा का नमाज अदा करने के लिए निकला था. इस दौरान डेढ़ लाख रुपये लेकर कैश बैंक में जमा करने के लिए अपने साथ ले जा रहा था. बैंक में पैसा जमा करने के बाद पास के मस्जिद में जुम्मा का नमाज पढ़ेंगे. इसी क्रम में जैसे ही वह थाना गेट के आगे महावीर चौक के पास पहुंचा वहां पहले से घात लगाकर 6-7 लोग जमा था. उनलोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे. इसी बीच पोखरिया गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने उनके कनपटी पर रिवाॅल्वर सटा कर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि जितना पैसे हैं निकाल कर दे दो. उनलोगों ने उसके आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया और पैसा छीन लिया. मारपीट के दौरान रिवाॅल्वर के बट से उसके सिर में घातक प्रहार किया है. उसने बताया कि सभी अपराधी पालोजोरी पंचायत के पोखरिया गांव का रहने वाला है. वह सभी को पहचानता है. उसने यह भी बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी बाइक पर सवार होकर दुमका की ओर भाग निकले. बदमाशों की संख्या हदीस अंसारी के अनुसार छह से सात के आसपास थी. पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

पालोजोरी में बढ़ता जा रहा है बदमाशों का मनोबल:

एक सप्ताह पूर्व पालोजोरी के लुसियो मोड़ के पास से बदमाशों ने स्काॅर्पियो चालक के आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर एक बोलेरो लूट ली थी. वहीं, एक माह पूर्व भी पालोजोरी बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में रात को सटर तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था और शुक्रवार को महावीर चौक में व्यवसायी के आंखों में मिर्ची डालकर डेढ़ लाचा की छिनतई कर ली. क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध को लेकर पालोजोरी बाजार के व्यवसायियों में दहशत का माहौल व्याप्त है.हाइलार्ट्स : पालोजोरी बाजार के महावीर चौक के पास की घटना व्यवसायी को रिवॉल्वर की बट से सिर पर मारकर किया जख्मी

पालोजोरी थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >