सारवां : अलग-अलग दुर्घटनाओं में नौ घायल

सारवां-मधुपुर पथ पर बधनी चरघरा के पास हुई घटना

सारवां. थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गये. दरअसल, सारवां-मधुपुर मुख्य पथ पर बधनी चरघरा के पास दो बाइक में टक्कर हो गयी, जिसमें चंदन कुमार दास (23), अधीर दास (30) चरघरा और शुभम सिंह (25) सोनारायठाढ़ी के पावे निवासी गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया. वहीं, दूसरी घटना भंडारो मोड़ और अजय नदी नवाडीह पुल के बीच दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत हुई, जिसमें संदीप यादव (34) मडवा करुमटार, तारामुखी हांसदा (13), मंचन हांसदा (50), प्रतिमा हांसदा (15) गोड्डा पथरगामा कोमर्सी निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे पुलिस द्वारा उठाकर इलाज के लिए सीएससी लाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके सिन्हा, सीएचओ संतोष प्रमाणिक के साथ स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा को भर्ती कर घायलों की प्राथमिक चिकित्सा कर उनलोगों की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जबकि भंडारो नवाडीह पुल के पास शव का दाह संस्कार कर लौट रहे बेहरा कनारी निवासी गोविंद राउत (60) को लूना ने धक्का मार दिया, जिसमें वे घायल हो गये और लूना चालक नेपाल वर्मा (62) सोखा घायल हो गया, जिसका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >