इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में मधुपुर कॉलेज की टीम बनी उपविजेता

फाइनल मुकाबला मधुपुर महाविद्यालय व एसपी कॉलेज दुमका के बीच खेला गया

मधुपुर. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा एसपी कॉलेज की मेजबानी में आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में मधुपुर महाविद्यालय उपविजेता रहे. टूर्नामेंट में मधुपुर महाविद्यालय क्रिकेट टीम ने एएस कॉलेज देवघर को सेमी फाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. फाइनल मुकाबला मधुपुर महाविद्यालय व एसपी कॉलेज दुमका के बीच खेला गया. बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मधुपुर कॉलेज ने एसपी कॉलेज दुमका को हराकर उप विजेता बना. कप्तान सागर सिंह, उप कप्तान रोहित शाह व दीपक मेहरा को लीग मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला. मौके पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती व टीम मैनेजर शिवनंदन राय ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी. साथ ही प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में और शानदार प्रदर्शन करने की शुभकामना दी. मौके पर महाविद्यालय के बर्सर डॉ रंजीत कुमार, महेंद्र एक्का, प्रेम रोशन एक्का, डॉ उत्तम कुमार शुक्ला, कुंदन कुमार समेत शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >