अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

मधुपुर अनुमंडल अधिवक्ता संघ का चुनाव के लिए सरगर्मी तेज

मधुपुर. अनुमंडल अधिवक्ता संघ मधुपुर चुनाव सत्र 2025-2027 के नामांकन के पांचवे दिन शुक्रवार को पांच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन प्रपत्र चुनाव पदाधिकारी सतीश चंद्र मंडल, नागेश्वर भैया व पंचम राय के समक्ष दाखिल किया. वहीं, संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद के लिए जितेन्द्र कुमार, अध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार व कार्यकारिणी सदस्य उमेश प्रसाद सिंह ने सेकेंड सेट में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. नॉमिनेशन दाखिल करने वालों में उपाध्यक्ष पद के लिए कौशल किशोर दुबे, महासचिव पद के लिए समीर कुमार यादव, कोषाध्यक्ष छोटेलाल दास, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मो. जीशान अंसारी व गणेश कुमार यादव ने अपना पर्चा चुनाव कमिटी सदस्यों के समक्ष दाखिल किया. इस तरह 12 पदों के लिए कुल 23 अभ्यर्थियों ने अपना-अपना नामांकन प्रपत्र चुनाव पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया है. सभी प्राप्त नामांकन प्रपत्रों की संवीक्षा सोमवार को चुनाव कमिटी के सदस्यों द्वारा की जायेगी. इसके बाद बुधवार को नाम वापसी व अंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा. वहीं, 12 दिसंबर को 204 मतदाताओं द्वारा मतदान व उसके बाद मतगणना किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >