मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत 90 युवाओं को मिला प्रशिक्षण

करौं के भलगड़ा स्थित आइटीआइ कॉलेज परिसर में आयोजन

करौं. प्रखंड के भलगड़ा स्थित सरकारी आइटीआइ कॉलेज परिसर में बेरोजगार युवकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल प्रशिक्षण विभाग की ओर से प्रखंड क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने के लिए विभिन्न प्रकार के हुनर सीखने के लिए प्रशिक्षण शुरू किया गया है. पहले तीन बैच का प्रशिक्षण आइटीआइ कॉलेज में शुरू हुआ, जिसमें सहायक नर्स, होटल मैनेजमेंट, घरेलू उपकरण, मैकेनिक, मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर ट्रेनिंग, टाइपिंग, स्पोकन इंग्लिश आदि के लिए 90 बेरोजगार युवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. शिविर में रहने खाने-पीने की सारी सुविधा दी गयी है. इस संबंध में आइटीआइ कॉलेज भलगड़ा के सेंटर इंचार्ज नीतेश सिंह ने बताया कि चौथा बैच के लिए नामांकन अभियान चल रहा है, जो बेरोजगार युवक हैं वे अविलंब नामांकन कराकर प्रशिक्षण ले सकते हैं. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा. चौथे बैच के लिए नामांकन लिया जा रहा है. नामांकन प्रक्रिया में रितिक कुमार, अभिषेक कुमार राय व प्रियंका रजक के द्वारा सहयोग किया जा रहा है. हाइलार्ट्स : मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >