शिवरात्रि पर आर्य समाज ने मनाया ऋषि बोधोत्सव

मधुपुर के थाना मोड़ के आर्य समाज मंदिर में आयोजन

मधुपुर. शहर के थाना मोड़ स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में रविवार को शिवरात्रि के अवसर पर आर्य समाज ने ऋषिबोधोत्सव मनाया. आर्य पुरोहित प्रकाश चंद्र पंडित ने हरिश्चंद्र बारीक व अनीता आर्य के यजमानत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ब्रह्म यज्ञ के बाद देव यज्ञ संपन्न कराया गया. अग्निहोत्र के बाद आर्य समाजियों ने एक स्वर में यज्ञ प्रार्थना, पूजनीय प्रभु हमारे भाव उज्ज्वल किजिए….. का गायन किया. इसके बाद भजन व सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समाज के वरिष्ठ सदस्य सह संरक्षक नसीब लाल आर्य ने कहा कि शिवरात्रि का मूल शंकर को सच्चे शिव की प्राप्ति के लिए मन व्याकुल कर दिया. इसके लिए उन्होंने गृह त्याग कर दिया और दुनिया के सामने ऋषि दयानंद सरस्वती के रूप में प्रकट हुए. पुरोहित प्रकाश चंद्र पंडित के अलावा अन्य भक्तों ने भी अपना विचार रखा. सदस्य बैजनाथ प्रसाद रजक ने अब छोड़ दिया इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों में….. गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया. उपमंत्री अनीता आर्या ने भी सुंदर भजन सुनाया. मौके पर समाज के पूर्व मंत्री कृष्णा प्रसाद आर्य, निधि आर्या, अरविन्द कुमार शर्मा समेत दर्जनों अन्य मौजूद थे. अंत में शांति पाठ व विश्व कल्याण की उद्घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >