हाउसहोल्ड सर्वे पूरा नहीं करने वाले 47 स्कूलों से शो-कॉज

शिक्षा विभाग ने करौं के स्कूलों से पूछा स्पष्टीकरण

करौं. झारखंड शिक्षा परियोजना रांची की ओर से दो फरवरी 26 को दिये गये निर्देश के आलोक में जिले के 47 विद्यालयों से जिला शिक्षा अधीक्षक ने स्पष्टीकरण पूछा है. जिला शिक्षा अधीक्षक देवघर के द्वारा पूछे गए स्पष्टीकरण में करौं प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चपरिया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पाथरोल, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय नगादरी संथाल टोला, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बोगायम बारा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय नावाडीह आदि शामिल है. वहीं, पालोजोरी के 10 विद्यालय, सारठ के 9 विद्यालय, मधुपुर के 15 विद्यालय, मोहनपुर के 10 व सारवां के एक विद्यालय से स्पष्टीकरण पूछते हुए तीन दिनों के अंदर जवाब नहीं दिये जाने की स्थिति में शिक्षकों का मानदेय व वेतन स्थगित करने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि झारखंड शिक्षा परियोजना रांची की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया था कि 25 जनवरी तक हर हाल में हाउस सर्वे का काम पूरा कर लेना है, लेकिन जिले के 47 स्कूलों के द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं करते हुए अब तक हाउसहोल्ड सर्वे का कार्य पूरा नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >