सारठ : बालू उठाव को लेकर दो गांवों में भिड़ंत

सारठ की कुकराहा पंचायत में ग्रेड वन तालझारी घाट को लेकर विवाद गहराया

सारठ बाजार. अंचल क्षेत्र की कुकराहा पंचायत अंतर्गत संचालित ग्रेड वन तालझारी घाट से नदी में बालू उठाव को लेकर तालझारी और सधरिया गांव के ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया, जो झड़प में बदल गया. घटना के बाद सधरिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. दरअसल, तालझारी घाट से ही बालू उठाव का प्रावधान है, लेकिन सधरिया गांव की सीमा क्षेत्र से बालू उठाकर तालझारी घाट का चालान दिया जा रहा है. इसी बात का विरोध करने के लिए सधरिया गांव के सुनील सिंह, सीताराम सिंह, जयदेव सिंह, धनंजय सिंह, परमेश्वर सिंह, संतोष सिंह, मिथलेश सिंह, अमल सिंह सहित कई ग्रामीण अजय नदी के सधरिया सीमा क्षेत्र में पहुंचे और अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने की कोशिश की. इस दौरान तालझारी गांव के दर्जनों ग्रामीण वहां पहुंच गये और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर एक पत्रकार मौके पर खबर संकलन के लिए पहुंचा, लेकिन उसके साथ भी तालझारी गांव के कुछ लोगों ने अभद्र व्यवहार किया. ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी उनके क्षेत्र से अवैध रूप से बालू उठाव किया जा रहा था, जिसकी शिकायत अंचलाधिकारी और थाना में की गयी थी. जांच के बाद उस पर रोक लगा दी गयी थी, लेकिन अब फिर से तालझारी घाट के निर्धारित क्षेत्र से बाहर बालू उठाव होने की शिकायत सामने आ रही है. ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को अंचल कार्यालय खुलने पर वे इस मामले की शिकायत अंचलाधिकारी से करेंगे. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ramakant mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >