पालोजोरी में शिवरात्रि महोत्सव को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

डीजे में अश्लील गाना नहीं बजे इसका समिति रखें ख्याल

पालोजोरी. थाना परिसर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें थाना प्रभारी सालो हेंब्रम के अलावा शांति समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया. उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पालोजोरी थाना में इस वर्ष पहली बार शिवरात्रि महोत्व के सफल आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.बैठक में विशेष रूप से थाना क्षेत्र के महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजन कमेटी के सदस्यों को बुलाया गया था. इस दौरान समिति के सदस्यों ने शिवरात्रि पर निकलने वाले बारात व आयोजित कार्यक्रम के बारे में थाना प्रभारी को जानकारी दी. फतेहनाथ कमेटी के सदस्य सुबल चंद्र सिंह ने बताया कि सिरसा गांव से 15 फरवरी को रात के लगभग 9 बजे फतेहनाथ शिवमंदिर के लिए बरात निकलेगी, रात को भक्ति जागरण कार्यक्रम व 16 फरवरी को मेला का आयोजन होगा. वहीं, दुबिया कमेटी के सदस्य व धावा मुखिया प्रतिनिधि मनोज मरांडी ने जानकारी दी कि दुबिया में 15 फरवरी को मेला का आयोजन होगा. इसके अलावा पालोजोरी शिवमंदिर कमेटी के अखिलेश गुप्ता, अजय कुमार, दिनबंधू पोद्दार व राजेश अग्रवाल आदि ने बताया कि 15 को शिव मंदिर परिसर से बारात निकलेगी और शनिमंदिर, ब्लॉक रोड होते हुए ठेंगाडीह जायेगी. वहीं, रात में मंदिर परिसर में अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया जायेगा. इस दौरान थाना प्रभारी ने कमेटी के सदस्यों से आग्रह किया कि डीजे पर अश्लील गाना नहीं बजाये इसका विशेष ध्यान रखा जाये. साथ ही इस पर्व को आपसी भाईचारे व सौहार्द से मनाया जाये. इस दौरान उन्होंने उच्चाधिकारी से प्राप्त निर्देशों की जानकारी समिति के सदस्यों को दी. मौके पर एएसआई भागीरथ महतो, शांति समिति के अब्दुल रहीम, मुखिया इंताज अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि सद्दाम अंसारी, मनोज मरांडी, अजय शर्मा, राजेश अग्रवाल, नवाब अंसारी, दिनबंधू पोद्दार आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : डीजे में अश्लील गाना नहीं बजे इसका समिति रखें ख्याल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >