बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के उत्थान पर हुई मंत्रणा

मधुपुर के कुंडू बंगला रोड में क्लब की हुई बैठक

मधुपुर. शहर के कुंडू बंगला रोड स्थित निजी आवासीय परिसर में शनिवार को वरिष्ठ नागरिक क्लब की मासिक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रोफेसर राम तपस्वी सिंह ने की. बैठक में पूर्व के कार्यों की समीक्षा की गयी. साथ ही उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किया. इस अवसर पर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में वरिष्ठ नागरिकों की मनोदशा व उनके उत्थान करने की दिशा में समिति किस प्रकार काम करेंगी, उस पर समिति को विचार कर सब को साथ लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है. उन्होंने नये सदस्यों को क्लब से जोड़ने पर बल दिया. समाजसेवी घनश्याम ने कहा कि आज के दौर में वरिष्ठ नागरिकों की स्थित घर में टूटे खाट के समान हो गयी है. उन्होंने कहा कि हम सभी को एक दूसरे पर भरोसे के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है. अपने अनुभवों को आने वाली पीढ़ी को कुछ दे सके. इसके लिए वरिष्ठ नागरिक को मिलकर काम करने की जरूरत है. इस अवसर पर सदस्य अरविंद कुमार के जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया. उपस्थित सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लंबी उम्र की शुभकामना दी. मौके पर सचिव महेंद्र घोष, सुबल प्रसाद सिंह, डाॅ सुमन लता, हाजी अल्ताफ हुसैन, सरोज कुमार शर्मा, ऐनुल होदा, रंजन सिन्हा, अनूप कुमार गुटगुटिया, डॉ बीपी गुप्ता, मनोज तिवारी, अल्लाउद्दीन अंसारी, राजेश तिवारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >