डीएस ने बच्चे को पोलिया खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत

अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का प्रमुख ने किया शुभारंभ

मधुपुर. अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से रविवार को प्रखंड प्रमुख पदमनी देवी, डीआरसीएचओ देवघर डॉ. रमेश कुमार, उपाधीक्षक डॉ शाहिद ने बच्चों को पोलियो खुराक की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया. वहीं, डॉ रमेश व प्रखंड प्रमुख ने कहा कि एक्शन प्लान के मुताबिक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाया जायेगा. जन प्रतिनिधि जागरुक होकर अपने-अपने क्षेत्र में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाये. अस्पताल उपाधीक्षक ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान 12 से शुरू होकर 14 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है. अभियान के प्रथम दिन शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र स्थित पोलियो बूथ पर शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाया जायेगा. जबकि 13 व 14 अक्टूबर को घर- घर जाकर पोलियो की दवा बच्चों को पोलियो कार्यकर्ता के द्वारा पिलाया जायेगा. इसके लिए पोलियो अभियान को लेकर कुल 236 बूथ बनाया गया है. जिसमें शहरी क्षेत्र में 51 और ग्रामीण क्षेत्र में 185 बूथ का निर्माण किया गया है. वहीं 52532 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है, जिसके लिए 28882 घर में स्वास्थ्य कर्मी जाकर शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलायेंगे. अभियान की सफलता को लेकर 45 सुपरवाइजर बनाया गया है. जिसमें 11 शहरी व 34 ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिनियुक्त किया गया है. वैक्सीनेटर के रूप में 370 पोलियो कर्मी ग्रामीण क्षेत्र में व 102 कर्मी शहरी क्षेत्र में पल्स पोलियो की दवा पिलायेंगे. कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए 8 चिकित्सको को प्रतिनियुक्त किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रथम दिन बूथ पर ही कम से कम 80 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. कहा कि अगर किसी भी बूथ पर पोलियो वैक्सीन की जरूरत हो तो शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 19 डिपो होल्डर बनाया गया है. जबकि पोलियो अभियान में पांच ट्रांजिट बूथ बनाया गया है. जिसमें बस पडाव, जगदीशपुर, मधुपुर रेलवे स्टेशन में दो बूथ के अलावे पूजा क्लिनिक शामिल है. अभियान की सफलता को लेकर 244 सहिया, 198 आंगनबाड़ी वर्कर व 12 पोलियो कार्यकर्ता को लगाया गया है. प्रत्येक दिन शाम में 4 बजे सुपरवाइजर व मॉनिटर के साथ इवनिंग ब्रीफिंग किया जायेगा. ताकि किसी भी तरह की कमी को पूरा किया जा सके. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आलोक नाथ, आशा कुमारी, दामोदर वर्मा, मो. शाहीद, कुसुम कुमारी, लूसी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, अजय कुमार दास, राकेश कुमार, किरण कुमारी, ललन कुमार समेत चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. हाइलार्ट्स : अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का प्रमुख ने किया शुभारंभ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >