मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र की चेतनारी पंचायत के बरसतिया गांव में मुखिया सुधीर यादव ने आदि सेवा केंद्र का उद्घाटन किया. इस दौरान मुखिया ने कहा कि केंद्र से लोगों से लोगों को बुनियादी सुविधा मिलने में मददगार साबित होगा. इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विवेक कुमार भारती ने केंद्र से मिलने वाली स्वास्थ्य शिक्षा सड़क रोजगार आदि मिलने वाली सुविधाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया. मौके पर पंचायत सचिव नाग्रेंद्र दास, मौसमी मुर्मू, रूबिलाल मरांडी,अनुप कुमार यादव, बसंती हांसदा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
