स्कूल में सेंधमारी कर हजारों की चोरी

मधुपुर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय का मामला

मधुपुर. शहर समेत ग्रामीण इलाकों में इनदिनों चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. पिछले एक सप्ताह में चोरों ने आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटना को अंजाम दिया है. थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गड़िया में सेंधमारी व ताला तोड़कर हजारों मूल्य के प्रिंटर, टैब, सीसीटीवी कैमरा व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत सबमर्सिबल पंप की चोरों ने चोरी कर लिया. घटना को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शंभू कुमार सिंह ने बुधवार को थाना में लिखित शिकायत दी है. पुलिस मामले छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >