सारवां: आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

सारवां की पहारिया पंचायत के बेलटिकरी गांव का मामला

सारवां. थाना क्षेत्र की पहारिया पंचायत के बेलटिकरी गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें पांच लोगों के घायल होने की सूचना है. वहीं, परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ जैकी शेखर की देखरेख में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं, घायल सुभान अंसारी (60), सोबरती मियां (84), शाजिया बीबी (19), नसीमा बीबी (50), अफजल अंसारी (26) में गंभीर रूप से घायल सुभान और सोबरती को देवघर रेफर कर दिया गया. वहीं, घायल सोबरती मियां ने बताया कि उन्हें सरकारी आवास मिला है, जिसका निर्माण कर रहे थे. इसी दौरान विपक्षी खंभा उखाड़ने लगे. ऐसा करने से मना करने पर बकझक होने लगा. अचानक उनलोगों ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वे लोग घायल हो गये. इसके बाद घटना की जानकारी देने के लिए थाना पहुंच दिया गया. वहीं, पुलिस की ओर से उनलोगों को पहले इलाज करवाने को कहा गया. इसके बाद लिखित आवेदन देने की बात कही गयी. घायल ने बताया कि इसके पूर्व भी जमीन को लेकर विवाद हुई थी, जिसकी जानकारी अंचल कार्यालय में दी गयी थी. अंचल कार्यालय से अमीन भेजकर मापी कराने की बात कही गयी थी. इसी बीच उनलोगों के साथ मारपीट की घटना हुई. वहीं, घायल के परिजन उपस्थित रहे. हाइलार्ट्स : सारवां की पहारिया पंचायत के बेलटिकरी गांव का मामला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >