मधुपुर: पांच दिनों से लापता आदिवासी किशोरी का शव पेड़ में फंदे से लटकता मिला

देवघर जिले के बुढ़ैई थाना क्षेत्र के राजदाहा गांव का मामला

मधुपुर. देवघर जिले के बुढ़ैई थाना क्षेत्र अंतर्गत राजदाहा गांव के बाडेडीह टोला में पहाड़ पर स्थित पलाश पेड़ से लटकता किशोरी का शव मिला है. शव मिलने की सूचना इलाके में सनसनी फैल गयी. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. किशोरी की पहचान राजदाहा के बाडेडीह टोला निवासी कपुरमुनि सोरेन (17) के रूप में किया गया है. वह पिछले 30 दिसंबर की दोपहर से घर से निकली थी. इसके बाद से ही लापता थी. लापता किशोरी की तलाश परिजन कर रहे थे. शुक्रवार को उसके पिता सूखी लाल सोरेन ने अपनी पुत्री की लापता होने की सूचना बुढ़ैई थाना के पुलिस को दी थी. इस बीच शनिवार को चरवाहों ने पलाश के पेड़ से किशोरी का शव झूलते देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. वहीं, किशोरी का शव उसके ही दुपट्टे से पेड़ में लटका था. मामले की सूचना पर बुढ़ैई थाना प्रभारी रूपेश कुमार समेत पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, देवघर भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ग्रामीणों ने घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है. कुछ लोग हत्या की भी आशंका जता रहे हैं. पुलिस ने बताया मृतका के परिजन जो लिख कर देंगे उसी आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. हालांकि वर्तमान में कुछ भी स्पष्ट नहीं है. इस संबंध में थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की मौत कैसे हुई है?. परिजन के लिखित शिकायत का इंतजार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHAILESH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >