कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी, बाल-बाल बचे लोग

मधुपुर के कदमातरी बुच्ची गांव के निकट मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी.

मधुपुर. थाना क्षेत्र के कदमातरी बुच्ची गांव के निकट मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. कार में सवार महिला व बच्चे समेत सभी लोग बाल-बाल बच गये. बताया जाता है कि पेड़ से टकराने के कारण कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. कार में सवार लोगों ने अपने रिश्तेदारों की घटना की सूचना दी. घटना में एक बच्ची और चालक मामूली रूप से घायल हो गये हैं. सूचना पर रिश्तेदार पहुंचे. सभी को इलाज के लिए देवघर भेजा गया. वैगनआर कार में सवार लोगों ने बताया कि मधुपुर से देवघर जा रहे थे. बुच्ची गांव के निकट अनियंत्रित होकर कार बेकाबू हो गयी और सड़क छोड़ कर पेड़ से टकरा गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >