Deoghar news : केसरवानी वैश्य सभा के मिलन समारोह सह शरद मेला का समापन

बैद्यनाथधाम केसरवानी वैश्य सभा, देवघर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय केसरवानी मिलन समारोह सह शोभा यात्रा और शरद मेला का समापन किया गया.

संवाददाता, देवघर. बैद्यनाथधाम केसरवानी वैश्य सभा, देवघर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय केसरवानी मिलन समारोह सह शोभा यात्रा और शरद मेला का समापन किया गया. इस दौरान एक होटल में समारोह का आयोजन किया गया, इसका नेतृत्व केसरवानी समाज के अध्यक्ष दीपक कुमार ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन के साथ हुई. इसके बाद ऋषि कश्यप मुनि के चित्र पर माल्यार्पण कर समाज के आदर्शों को स्मरण किया गया. समारोह के दौरान निबंध, रंगोली, चित्रांकन और मेहंदी प्रतियोगिताओं में जूनियर व सीनियर वर्ग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. महिलाओं के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया, साथ ही समाज के मेधावी छात्रों को मंच पर सम्मानित किया गया. वहीं वैश्य सभा, तरुण सभा, महिला सभा, जिला सभा एवं गरीबनाथ सेवा समिति के सदस्यों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मान प्रदान किया गया. समाजसेवी रवि केसरी, गजेंद्र केशरी, अरुण केशरी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों का भी अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में कोलकाता और मुंबई से आये कलाकारों की ओर से पेश सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया. बच्चों के लिए मिक्की माउस जंपिंग व नृत्य कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे. मंच संचालन रितेश केशरी व अजीत केशरी ने किया. कार्यक्रम में बैद्यनाथ धाम केसरवानी वैश्य सभा, तरुण सभा, महिला सभा, जिला सभा गरीबनाथ सेवा समिति समाज के सदस्यों का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >