करौं. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर के सहायक अध्यापक शिबू हेंब्रम का शनिवार को मृत्यु हो गई. परिजनों ने बताया कि वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रहे थे. पैसे के अभाव में सही ढंग से इलाज नहीं हो पा रहा था. अंततः उसकी मौत हो गयी. उनके अंतिम संस्कार में सहायक अध्यापक के प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार यादव, रामदेव यादव, रुस्तम अली, आरिफ हुसैन, संजीत कुमार बल, खुर्शीद अंसारी, लखीराम हेंब्रम, शिबू महतो, दीपक कुमार आदि शामिल होकर दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया. संघ द्वारा प्रदेश सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
