पुलिस ने 50 लीटर अवैध महुआ शराब किया जब्त

सारवां के चरघरा गांव में छापेमारी

सारवां. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चरघरा गांव में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध देशी महुआ शराब बरामद की है. पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई के दौरान गांव निवासी जितेंद्र दास की दुकान से पांच डब्बों में रखे करीब 50 लीटर अवैध शराब जब्त की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही दुकानदार मौके से फरार हो गया. पुलिस ने जब्त की गयी देसी शराब को अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया. इस संबंध में एएसआई मुकेश कुमार मिश्रा के द्वारा आवेदन देकर उक्त दुकानदार के खिलाफ अवैध देसी शराब बेचने का मामला दर्ज कराया गया है. कांड संख्या 43/26 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की छानबीन में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >