बाइक रोककर दंपती से मारपीट व गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का आरोपी

कुंडा के ब्रह्मपुरा निवासी महिला ने थाने में दी शिकायत

सारवां. जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में दबंगई का मामला सामने आया है. ब्रह्मपुरा निवासी महिला रेखा देवी ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल को जबरन रोककर गाली-गलौज, मारपीट और वाहन क्षतिग्रस्त करने की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के अनुसार, वह अपने पति के साथ बाइक से अपने मायके काशीटांड़ देवपहरी जा रही थीं. इसी दौरान देवपहरी मोड़ पर पहले से घात लगाये बैठे लोगों ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि एक स्कॉर्पियो (जेएच 15एएफ 0048) और एक अन्य महाराजा गाड़ी से उतरे आरोपियों ने उन्हें घेर लिया. नामजद आरोपियों में राजेश यादव (48), जगदीश यादव (55) ग्राम चरकी पहाड़ी थाना कुंडा, कांग्रेस यादव (42), संतोष यादव (पलगंजिया), सरोज यादव और नीतीश यादव (ब्रह्मपुरा) सहित चार-पांच अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं. रेखा देवी ने बताया कि सभी आरोपियों ने उनकी बाइक को जबरन रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर उन्हें धक्का दिया गया और उनकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. जान बचाने के लिए दंपती ने शोर मचाया, जिसे सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचने लगे. ग्रामीणों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गये. पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने कुंडा थाना कांड संख्या 41/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >