अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ट्रक, टला बड़ा हादसा

सारवां-देवघर मुख्य पथ पर हुआ हादसा

सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारवां-देवघर मुख्य पथ पर घोरपरास जंगल के पास शुक्रवार रात को आसनसोल से देवघर जा रहा फल लोड ट्रक (डब्ल्यूबी37के7869) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया. जिसके कारण वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, ट्रक पर लोड कैरेट में रखा अमरूद व बैर बिखर गया. जबकि ट्रक चालक हिमांशु दास (21) व खलासी प्रियांशु दास (23) बुरी तरह घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. मौके पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हिमांशु को देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >