बाइक से कुचलकर हत्या के प्रयास का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

सारवां के पालगंजिया गांव के एक व्यक्ति ने लगाया गंभीर आरोप

सारवां. थाना क्षेत्र के पालगंजिया गांव निवासी कांग्रेस यादव ने थाना में आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाये हैं. थाने में दिये आवेदन में पीड़ित ने जिक्र किया है कि घटना एक अप्रैल की रात करीब 9:00 बजे की है, वे सोनारायठाढ़ी से जलहरा निमंत्रण खाने पैदल जा रहे थे. उनके साथ धर्मवीर राय, तेजो राय (जलहरा) और विक्रम राय (लतासारे, मोहनपुर थाना क्षेत्र) भी मौजूद थे. कांग्रेस यादव ने बताया कि जैसे ही वे काशीटांड़ मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे बाइक सवारों-बिट्टू यादव (17 वर्ष), शेखर यादव (38 वर्ष), पप्पू यादव (30 वर्ष, ग्राम ब्रह्मपुर थाना कुंडा) तथा एक अन्य पप्पू यादव ( काशीटांड़, देवघर) ने उनपर बाइक चढ़ा दी. इस घटना में वे जमीन पर गिर पड़े और उनके माथे में गंभीर चोट लगी. घटना के बाद साथ चल रहे लोगों ने उन्हें उठाया और शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया. ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गए. आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले 17 मार्च 2026 को कुंडा मोड़ के पास भी आरोपियों द्वारा कार से कुचलकर हत्या करने का प्रयास किया गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. इस मामले में कुंडा थाना में कांड संख्या 38/26 दर्ज है और एक आरोपी अभिषेक कुमार वर्तमान में जेल में है. पीड़ित का आरोप है कि दोनों मामलों को वापस लेने के लिए उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है. उनका कहना है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से हत्या का प्रयास है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांड संख्या 42/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है. पीड़ित ने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >