सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारवां-मधुपुर मुख्य पथ पर अजय नदी के नवाडीह पुल के पास सोमवार को बाइक से गिरकर सहिया गंभीर रूप से घायल हो गयी. आसपास के लोगों ने मिश्र गिधंडा गांव की घायल सहिया रीता देवी (45) को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. जहां चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहिया अपने पति के साथ बाइक से मधुपुर की ओर से आ रही थी. इसी क्रम में पुल के पास संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना की शिकार हो गयी.
अनियंत्रित बाइक से गिरी सहिया, घायल
सारवां-मधुपुर मुख्य पथ पर हुई सड़क दुर्घटना
