सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकना दोंदिया गांव में टोटो के पलटने से उस पर सवार खरकना निवासी अशोक मंडल (34) गंभीर रूप घायल हो गया. परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सारवां सीएचसी पहुंचाया. जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया और घायल की स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजनों ने बताया कि मोड़ पर अचानक टोटो के पलटने से उसका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है.
मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा टोटो, यात्री घायल
सारवां के खरकना में मोड़ पर पलटा टोटो
