पिता ने नाबालिग पुत्री को भगाने का दर्ज कराया मामला

सारवां थाना क्षेत्र के पीड़ित पिता ने लगायी गुहार

सारवां. थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री को शादी की नीयत से भगाने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. थाने में दिये आवेदन में पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 13 अप्रैल की शाम शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम सात बजे तक वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, परंतु उसका कोई पता नहीं चल सका. खोजबीन के क्रम में 14 अप्रैल को जानकारी मिली कि सूरज बाउरी नामक युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले गया है. पिता ने बताया कि आरोपी ने उसकी पुत्री को जरमुंडी थाना क्षेत्र के गरडीह स्थित अपने फूफा के घर पर रखा है. पीड़ित पिता ने अपनी पुत्री की शीघ्र बरामदगी तथा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में थाना में मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >