सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारवां-देवघर मुख्य पथ पर दुलमाबांध मोड़ के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल वृद्ध की पहचान गिरिडीह जिला के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र स्थित भादवा कुंड गांव निवासी 86 वर्षीय चंद्रशेखर सिंह के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही बिशनपुर गढ़ के परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उन्हें उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि मृतक चंद्रशेखर सिंह अपनी पुत्री के घर बिशनपुर गढ़ आए हुए थे. बुधवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से स्टेडियम की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उनके पुत्री के घर पर दी. परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद घर लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. दामाद खनेश सिंह ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही अपनी बेटी से मिलने आए थे. इसके बाद परिजनों द्वारा शव को अंतिम संस्कार के लिए अहिल्यापुर भादवा भेज दिया गया. मौके पर गढ़ परिवार के राजेश कुमार सिंह, अमरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, खनेश सिंह, राजेंद्र सिंह समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. हाइलार्ट्स: सारवां-देवघर मुख्य पथ पर दुलमाबांध मोड़ के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले थे बुजुर्ग बेटी से मिलने आया था बिशनपुर गढ़ चंद्रशेखर
सारवां: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
